Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रिया प्रकाश ने फिर मटकाये अपने नैन


प्रिया प्रकाश ने फिर मटकाये अपने नैन

नई दिल्ली: प्रिया प्रकाश वारियर अपने आंख के इशारे वाले एक वीडियो से जमकर धूम मचा चुकी हैं और देश भर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं. लेकिन प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके डांस और एक्सप्रेशंस को खूब पसंद किया जाता है. प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ‘नैनोवाले ने’ सॉन्ग पर जमकर डांस कर रही हैं.

प्रिया प्रकाश वारियर इस वीडियो में कमाल के एक्सप्रेशंस भी दे रही हैं. यही नहीं, प्रिया प्रकाश वारियर ने ‘आंख मारे’ सॉन्ग पर भी जोरदार डांस किया है. दिलचस्प यह है कि इस वीडियो को उन्होंने बोरियत दूर करने के लिए बनाया है.

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर ने ‘विंक और फायर गन’ के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी. वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.

Exit mobile version