Site icon Buziness Bytes Hindi

मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों ने बंद कीं ‘ऑनलाइन क्लासें’


मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों ने बंद कीं ‘ऑनलाइन क्लासें’

भोपाल: मध्य प्रदेश के लगभग 47,800 निजी स्कूलों ने सोमवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक नियमित कक्षाएं शुरू करने और कोविड-19 महामारी के कारण संस्थाओं का मान्यता शुल्क माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर अपनी ऑनलाइन कक्षाओं को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया है।

एमपीबीएसई से जुड़े स्कूलों के संगठन एमपी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित सिंह ने बताया, ‘‘राज्य सरकार से इस मामले में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद हमने सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित कर दी हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि अधिकारी पहले से बंद स्कूलों का निरीक्षण करना बंद करें और संस्थाओं के मान्यता प्रमाण पत्र एक के बजाय पांच सालों के लिए नवीनीकृत करें। उन्होंने कहा कि हमारे नुकसान को देखते हुए प्रदेश सरकार को निरीक्षण के दौरान वार्षिक स्कूल मान्यता शुल्क नहीं लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘स्कूलों के निरीक्षण की आड़ में हमें परेशान किया जा रहा है।’’ इसके अलावा सिंह ने शिक्षा के अधिकार के तहत प्रदेश सरकार से उनके बकाया भुगतान की भी मांग की।

Exit mobile version