Site icon Buziness Bytes Hindi

9.6 लाख रुपए खर्च करके पालतू जानवरों के लिए बुक किया प्राइवेट जेट


9.6 लाख रुपए खर्च करके पालतू जानवरों के लिए बुक किया प्राइवेट जेट

छह पालतू जानवरों को भेजा जाएगा उनके मालिकों के पास

दिल्ली में फंसे पालतू जानवरों को वापस उनके मालिकों से मिलाने के लिए एक प्राइवेट जेट बुक किया गया. इसके लिए 9.6 लाख रुपए मुंबई में रहने वाली 25 साल की दीपिका सिंह ने किए है. मिड जून में फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी. एक पालतू जानवर की सीट के लिए 1.6 लाख रुपए का भुगतान किया गया है.

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर है दीपिका
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर दीपिका ने कहा, ‘अभी तक चार लोगों ने इस विमान से अपने पालतू जानवरों को घर लाने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं. हमारी कोशिश है कि दो और ऐसे लोग मिल जाएं ताकि सभी पर आने वाला खर्च कम हो जाए. यदि लोग नहीं मिलते हैं तो चार सीटों का खर्च और बढ़ जाएगा.’उन्होंने बताया कि जब वे अपने रिश्तेदारों के लिए दिल्ली से एक विमान की व्यवस्था करने में लगी थीं तब उनमें से कुछ ने पालतू जानवरों के साथ जाने से मना कर दिया. तब उनके दिमाग में यह आइडिया आया कि जानवरों को भी अपने परिवार से मिलने का हक है. दीपिका ने कहा, ‘कुछ लोग अपने पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना चाहते थे लेकिन दूसरों ने मना कर दिया. इसलिए मैंने उनके लिए दूसरे विमान की व्यवस्था करने का फैसला लिया.’एक्रीशन एविएशन के मालिक राहुल मुच्छल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर पालतू जानवरों और उनके संचालकों के लिए उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय किए जाएंगे.

Exit mobile version