देश में निजी कम्पनियाँ अब बनाएंगी मिज़ाइल

बिज़नेसदेश में निजी कम्पनियाँ अब बनाएंगी मिज़ाइल

Date:


देश में निजी कम्पनियाँ अब बनाएंगी मिज़ाइल

नई दिल्ली: देश में अब निजी कंपनियों को मिज़ाइल बनाने की अनुमति मिल गयी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने निजी क्षेत्र की कंपनियों को मिसाइल सिस्टम विकसित करने और उत्पादन करने की अनुमति दे दी है। इसमें वर्टिकल लॉन्च सरफेस से एयर मिसाइल सिस्टम प्रोग्राम तक शामिल है।

DCPP के तहत मिली अनुमति
डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, “डेवलपमेंट कम प्रोडक्शन पार्टनर (DCPP) प्रोग्राम के तहत, हमने निजी क्षेत्र को अपने साथ मिसाइल सिस्टम विकसित करने और फिर उनका उत्पादन करने की अनुमति दी है।”

उत्साहित हैं निजी क्षेत्र की कम्पनियाँ
उन्होंने कहा, “निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भागीदारी के लिए बहुत उत्साह से जवाब दिया है और ऊर्ध्वाधर रूप से लॉन्च की गई शॉर्ट-रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (वीएल-एसआरएसएएम) परियोजना के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related