मेरठ। मेरठ (Meerut) में कुत्तों की बढ़ती संख्या और काटने की वारदातों के बढ़ने से अब नगर निगम की नींद टूटी है। निगम ने अब ने अब शंकरनगर फेस दो (Shankarnagar phase 2) स्थित शेल्टर होम में आवारा कुत्तों की नसबंदी के साथ ही एंटी रैबीज वैक्सीनेशन का काम शुरू करने के लिए कार्यालय खोला है। यह शेल्टर होम आगामी सोमवार से काम शुरू कर देगा। निगम के जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने इसके लिए एक कंपनी से करार किया है। ये कंपनी ही कल यानी शुक्रवार से शेल्टर होम में ओटी और डाग कैनल्स को अपने सुपुर्दगी में लेगी। आगामी दो दिन इस शेल्टर होम में मेडिकल उपकरण और अन्य चीजों की स्थापना में लगाए जाएंगे। इसके बाद आगामी सोमवार से ओटी और डाग कैनल्स की शुरूआत विधिविधान से हो जाएगी।
Read also- Rabies vaccine: एक दिन में लगे 90 लोगों को रेबीज इंजेक्शन, बढ़ी कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनायें
निगम और एजेंसी के बीच हुए अनुबंध के बीच तय हुआ है। कि एजेंसी एक कुत्ते की नसबंदी और उनके चिकित्सा सुविधा के लिए 998 रुपये लेगी। एजेंसी और निगम के बीच तय शर्ताें पर अनुबंध हुआ है। इस 998 रुपये में एजेंसी प्रति कुत्ते पकड़ने की दर भी शामिल है। पकड़े गए कुत्ते का ओटी हॉल में लाकर उनकी नसबंदी की जाएगी। उसके बाद इन कुत्तों को एंटी रैबीज वैक्सीनेशन (Anti-rabies vaccination) लगाई जाएगी। नसबंदी के बाद कुत्ते को दो दिन तक चिकित्सीय देखरेख में रखा जाएगा। उसके बाद उसको वापस उसी जगह पर छोड़ दिया जाएगा जहां से उसकेा लाया गया होगा।

