Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रधानमंत्री को भी एकबार अयोध्या आना चाहिए: महंत नयन दास


प्रधानमंत्री को भी एकबार अयोध्या आना चाहिए: महंत नयन दास

लखनऊः अयोध्या में राममंदिर न्यास की बैठक 18 जुलाई को होनी है जिसमें जमीन के समतल होने के बाद परियोजना के विभिन्न चरणों पर चर्चा होगी। इस बीच महंत कमल नयन दास ने का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एकबार अयोध्या आना चाहिए।

18 जुलाई को है ट्रस्ट सदस्यों की बैठक
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के करीबी महंत कमल नयन दास ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्य 18 जुलाई को अयोध्या में मिलेंगे। उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हम चाहते हैं कि मोदी जी को यहां एक बार आना चाहिए ताकि निर्माण शुरू हो जाए।

यह मुद्दा उठ सकता है
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, केंद्रीय अतिरिक्त गृह सचिव ज्ञानेश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत कई अन्य इसके सदस्य हैं। बैठक के एजेंडा का संकेत देते हुए राय ने बताया कि मंदिर के पिलरों की नींव रखने का मुद्दा बैठक में उठाया जा सकता है।

वास्तुकारों की टीम से मुलाक़ात
इससे पहले दिन में, राय ने न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा के साथ मंदिर निर्माण में लगी वास्तुकारों की टीम के साथ मुलाकात की थी। उन्होंने राममंदिर निर्माण कार्यशाला में नक्काशीदार पत्थरों को साफ करने के लिए लगी कंपनी के टीम के सदस्यों से भी भेंट की थी। राममंदिर मॉडल के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा के बेटे आशीष सोमपुरा भी इस बैठक में मौजूद थे।

Exit mobile version