Site icon Buziness Bytes Hindi

पूर्वाचल फतह की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ,आज करेंगे 20 हजार बूथ पदाधिकारियों केा संबोधित


पूर्वाचल फतह की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ,आज करेंगे 20 हजार बूथ पदाधिकारियों केा संबोधित

वाराणसी। प्रदेश का विधानसभा चुनाव (Assembly elections) काफी अहम मोड पर पहुंच गया है। इस चुनाव 2022 की जीत के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसमें भाजपा संगठन के अलावा आरएसएस,विहिप के अलावा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश के चुनावी इतिहास में यह पहली बार है जबकि देश का कोई प्रधानमंत्री राष्ट्रीय हितों और विदेश मामलों में दिलचस्पी न रखकर यूपी विधानसभा चुनाव की ओर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वाराणसी के साथ ही पूर्वाचंल के अन्य चुनावी चरणों में भाजपा केा जीत दिलाने की कमान संभाल ली है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ही पार्टी के लिए प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 20 हजार बूथ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनको संबोधित करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय रखा गया है। जहां पर गत एक सप्ताह से ही तैयारियां चल रही थी।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा: आवारा जानवरों से परेशान किसान और आम आदमी

इस कार्यक्रम को लेकर दो दिन से गहन बैठक चल रही थी। जिसमें प्रधानमंत्री के साथ बूथ पदाधिकारियों की बैठक को लेकर जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उनसे भी बातचीत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)आज 27 फरवरी को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देने के लिए बैठक में भाग लेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन घंटे के प्रवास पर रहेंगे। प्रधानमंत्री आज 11 बजे विशेष विमान से बाबतपुर हवाई अडडे पर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन और वहां से सड़क मार्ग से संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री के इस रूट पर रोड शो की तैयारी की है।

Exit mobile version