Site icon Buziness Bytes Hindi

Bengaluru Tech Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया बेंगलुरु टेक समिट का उद्घाटन


Bengaluru Tech Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया बेंगलुरु टेक समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेंगलुरु प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (Bengaluru Tech Summit 2020) का शुभारंभ किया। इस खास कार्यक्रम में नई तकनीक के साथ महामारी के बाद आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की जा रही है। आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार, बायोटेक्नोलॉजी एंड स्टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एमएम एक्टिविटी-टेक कम्युनिकेशंस ने साथ मिलकर इस टेक समिट का आयोजन किया है, जो कि 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। 

    


इस वर्ष बेंगलुरु टेक समिट 2020 की थीम Next is Now रखी गई है। इस कार्यक्रम में उभरती हुई नई तकनीक से लेकर कोविड-19 के बाद आने वाली मुख्य चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके तहत कोरोना महामारी के बाद के विश्व में उभरती मुख्य चुनौतियां और ‘सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स’ और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख प्रौद्योगिकी और नई तकनीकों के प्रभाव पर मुख्य रूप से चर्चा की जा रही है।कोरोना महामारी के कारण Tech Summit 2020 को भी वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है। यानि इसमें हिस्सा लेने वाले सभी लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें जुड़कर अपने विचार रखेंगे। 

Exit mobile version