Boris Johnson Resigned: प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने दिया इस्तीफा,ब्रिटेन राजनीति में हलचल

इंटरनेशनलBoris Johnson Resigned: प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने दिया इस्तीफा,ब्रिटेन राजनीति में हलचल

Date:

लंदन। ब्रिटेन राजनीतिक की हलचल के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने इस्तीफा दे दिया। मीडिया ने यह जानकारी दी। बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जानसन चार शीर्ष मंत्रियों के इस्तीफे और सांसदों द्वारा विद्रोह के बावजूद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हुए थे। सरकार के 50 से अधिक मंत्रियों ने 48 घंटे के भीतर सरकार से इस्तीफा दे दिया था। सभी ने यह कहते हुए जानसन का साथ छोड़ दिया कि वे घोटालों के बाद प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं। बोरिक के इस्तीफे के बाद अब अक्टूबर में नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा।

बता दें कि बोरिक जानसन को 50 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने को कहने के बाद बोरिस जानसन ने अब हार मान ली। बता दें कि अभी स्पष्ट नहीं था कि क्या वह पद पर बने रहेंगे या नहीं। इस बीच कंजर्वेटिव पार्टी ने एक नया नेता चुन लिया जो अब उनकी जगह लेगा।

Read also: Sri Lanka: देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे रानिल विक्रमसिंघे, जल्द ले सकते हैं शपथ

ब्रिटेन लेबर पार्टी नेता कीर स्टारर ने जानसन के इस्तीफे के बाद एक बयान जारी किया। जिसमें कीर ने कहा कि देश के लिए यह अच्छी खबर है कि बोरिस जानसन ने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि दो दिनों से जानसन पर उनकी पार्टी के नेता और मंत्री इस्तीफा देने के लिए उनके ऊपर दबाव बना रहे थे।

Read also: Maharashtra Crisis: अब शिंदे गुट में बगावत की बातें!

बता दें कि जानसन के खिलाफ बगावत की शुरुआत उस समय हुई जब क्रिस पिंचर की नियुक्ति हुई थी। इसी साल फरवरी में क्रिस पिंचर को कंजर्वेटिव पार्टी के डिप्टी चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्त किया गया। पिंचर पर यौन दुराचार के आरोप के चलते बगावत हुई। उन पर लंदन के एक क्लब में दो युवकों को छेड़ने का आरोप लगा। हालांकि एक रिपोर्ट के आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...