Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Petrol Diesel Rate Today: मेरठ सहित देश के महानगरों में आज सोमवार को ये है पेट्रोल डीजल का भाव

मेरठ। भीषण गर्मी और मानसून की आहट के बीच आज सोमवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर राहत की बात है। आज मेरठ और देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं हुआ है। यानी महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आज सोमवार को  मेरठ में पेट्रो उत्‍पादों की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले एक महीने से स्थिर हैं। लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा तेल की सप्‍लाई रोक देने से मेरठ में रिलायंस पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।

Read also: Weather Update: केरल के तट की तरफ तेजी से बढ़ रहा मानसून, जानिए आपको कब करेगा सराबोर

मेरठ में आज सोमवार को 37वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्‍थिर हैं। जून का महीना पेट्रो उत्‍पादों की कीमत के मामले में राहत वाला रहा है। अभी तक जून में एक भी दिन पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लोगों को केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्‍पादों की कीमतें घटाकर राहत प्रदान की है। केंद्र सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की थी। जिसके बाद पेट्रोल के दाम में 9.50 रुपये और डीजल पर 7.25 रुपये प्रति लीटर कम किए थे। 
आज सोमवार को मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इस बीच पेट्रोल डीजल की कीमत में कमी होने से लोगों को राहत मिली है। मेरठ में औसतन 3.15 करोड़ रुपये का पेट्रोल और 3.60 करोड़ रुपये का डीजल प्रतिदिन खप जाता है। 

Read also: UP Power Crisis: मानसून में प्रदेश के बिजलीघरों में पैदा हो सकता है बिजली का संकट,कोयले की कमी बरकरार

बता दें कि मेरठ में सबसे अधिक पेट्रोल पंप इंडियन आयल के हैं। इंडियन आयल के मेरठ में 45 फीसदी पेट्रोल पंप हैं। मेरठ पेट्रेाल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि एक महीने पहले पेट्रोल साढ़े नौ रुपये और डीजल सवा सात रुपये तक सस्ता हुआ था। पिछले कुछ दिन तक पेट्रोल पंपों के बंद होने के बीच इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सप्लाई जारी रही थी।

Exit mobile version