Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol-Diesel Rate Today: यूपी से उत्तराखंड तक आज पेट्रोल-डीजल के दाम का ये है हाल,जानिए अपने शहर का हाल

सितंबर माह के शुरूआती दौर से सरकार की कोशिश महंगाई पर लगाम लगाने की हो रही है। जिसके कारण तेल कंपनियों को सरकार ने दाम नहीं बढाने के सख्त आदेश दिए हैं। यहीं कारण है कि सितंबर के शुरूआती दौर दिन से ही तेल की कीमतें स्थिर हैं। आज दो सितंबर को सुबह छह बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी किए। जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। आज उप्र से लेकर उत्तराखंड तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इंडियन आयल पेट्रोल पंप में पेट्रोल आज मेरठ में पेट्रोल का दाम 96ः36 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत आज 89ः54 रुपये प्रति लीटर है। वहीं बात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की करें तो आज यहां पर पेट्रोल की कीमत 95ः35 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 90ः34 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बता दें कि इस साल मार्च और अप्रैल के महीने में करीब दस-दस रुपये पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ाए गए थे।

Read also: Noida News: नोएडा में गैंगवार की आहट, हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी स्टाइल में घेरकर बदमाशों ने गोलियों से भूना

मेरठ में पेट्रोल के दाम सौं रुपये प्रति लीटर के पार हो गए थे। जबकि डीजल भी 90 रुपये के पार पहुंच गया था। इसका असर ट्रांसपोर्टेशन, निर्माण और खाद्य पदार्थों सहित हर सेक्टर में पड़ रहा था। इससे महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ा। सात अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बहुत मामूली इजाफा हुआ है। उसके बाद से सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर टैक्स कम करने का फैसल किया। जिसके बाद दाम में स्थिरता के साथ गिरावट आई थी।  केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी पेट्रोल और डीजल पर टैक्स वसूली का काम करती हैं। उत्तराखंड में राज्‍य सरकार पेट्रोल के मूल्य पर 16ः97 फीसद या 13ः14 रुपये प्रति लीटर जो अधिक हो और डीजल पर 17ः15 फीसद या 10ः41 पैसे प्रति लीटर जो अधिक हो के अनुसार  वैट दर निर्धारित करती है।

Exit mobile version