आजकल बालों में कलर लगाना फैशन बन गया है। फिर वो चाहे सफेद बालों को छुपाने के लिए लगाए या फिर खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए। लेकिन अगर आपके बालों का कलर लंबे समय तक नहीं टिकता तो इन देसी नुस्खों को आजमाकर जरूर देखें।

- आधा कप जैतून का तेल, दो चममच देसी घी, एक चम्मच ड्राई रोजमेरी लेकर इन तीनों को मिलाकर उबाल लें। पांच मिनट उबालने के बाद इसे छानकर अलग कर लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो बालों पर इससे मसाज करें। एक घंटा बाद इसे किसी माइल्ड शैंपू से धो दें। बालों में केमिकल से होने वाले डैमेज को ठीक करता है।
- दूसरा नुस्खा – एक केला, दो चम्मच नारियल का तेल, एक अंडा। इन केले को मैश कर इसमें नारियल का तेल और अंडे को मिला लीजिए। फिर पेस्ट बनाकर बालों पर लगा लें। आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें।
बालों को अगर कलर करवा रखा है तो सीधे धूप की हानिकारक किरणों से बचाने का प्रयास करें।

