सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 96.41 अंक की गिरावट के साथ 79,552.51 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 14.05 अंक की कमजोरी के साथ 24,332.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। शेयरों पर नजर डालें तो सेंसेक्स में शामिल एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआईबैंक, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, टीसीएस आदि में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में विदेशी फंड में अघोषित निवेश को लेकर सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं जिसके चलते सोमवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था हालाँकि गिरावट के बाद बाज़ार संभला था मगर अंत में बिकवाली की वजह से मामूली गिरावट में ही बंद हुआ था.
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों में गिरावट बढ़ती हुई दिख रही है, सेंसेक्स फिलहाल 153 और निफ़्टी 43 अंक नीचे कारोबार कर रहा है. NSE पर टॉप मोस्ट एक्टिव शेयरों में HDFC Bank, ICICI Bank, Vodafone Idea, ONGC और TCS का नाम है वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा हलचल वाले शेयरों में HDFC Bank, SBI, Reliance, Tata Motorsऔर Bajaj Finance शामिल हैं
