सामाजिक उद्यम Thankyou ने शुरू किया एक वैश्विक अभियान – ‘No Small Plan’

प्रेस रिलीज़सामाजिक उद्यम Thankyou ने शुरू किया एक वैश्विक अभियान – ‘No Small...

Date:


सामाजिक उद्यम Thankyou ने शुरू किया एक वैश्विक अभियान – ‘No Small Plan’

पीएण्डजी और युनिलीवर को गरीबी मिटाने की पहल के लिए किया आमंत्रित
मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के सामाजिक उद्यम थैंक्यू ने आज दुनिया की दो सबसे बड़ी और सबसे प्रभावी कन्ज़्यूमर गुड्स कंपनियों- पीएण्डजी और युनिलीवर को साझेदार बनने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके तहत दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए थैंक्यू के प्रोडक्ट्स को बनाया और वितरित किया जाएगा। इस बड़े कदम के तहत, थैंक्यू अपने अभियान ‘‘नो स्माॅल प्लान’’ के माध्यम से दुनिया भर के लोगों को बदलाव की ताकत में भरोसा बनाए रखने के लिए आमंत्रित कर रहा है। थैंक्यू जीवन में बदलाव लाने वाली परियोजनाओं को वित्तपोषण प्रदान करने के एकमात्र प्रयोजन केे साथ कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स- पर्सनल केयर और बेबी केयर प्रोडक्ट उपलब्ध कराता है।

दुनिया भर में बहुत ज़्यादा गरीबी के बीच जीवन व्यतीत करने वाले 736 मिलियन लोगों को ध्यान में रखते हुए थैंक्यू का गठन किया गया और हर साल 63 ट्रिलियन डाॅलर कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स पर खर्च किए जाते हैं। कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स के कारोबार के संचालन के साथ, थैंक्यू द्वारा कमाई गई राशि का उपयोग गरीबी उन्मूलन के लिए किया जाता है। इस माॅडल के माध्यम से थैंक्यू नेककाज के लिए उपभोक्तावाद को दूर करने के लिए तत्पर है।

‘‘हर साल 63 ट्रिलियन डाॅलर कन्ज़्यूमर गुड्स पर खर्च किए जाते हैं जबकि 736 मिलियन गरीबी के जाल में फंसे हैं।’’ डेनियल फ्लिन ने बताया, जिन्होंने जस्टिन फ्लिन और जैरिड बन्र्स के साथ 2008 में थैंक्यू की स्थापना की। किंतु हमारा मानना है कि लोगों के साथ मिलकर, इन दो बड़ी साझेदारियों के माध्यम से दुनिया को बदला जा सकता हे और गरीबी में फंसे लोगों को इस दुष्चक्र से बाहर निकलने में मदद की जा सकती है।’’

सामाजिक उद्यम Thankyou ने शुरू किया एक वैश्विक अभियान – ‘No Small Plan’

वर्तमान में, थैंक्यू दुनिया के दो सबसे छोटे देशों- आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड को अपने प्रोडक्ट बेचता है- किंतु कोविड-19 के बढ़ने के साथ गरीबी बढ़ रही है, साथ ही पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसे हैण्ड सैनिटाइज़र की मांग भी बढ़ी है, कंपनी का मानना है कि अब इसी के मद्देनज़र काम करने का समय आ गया है। अगर पीएण्डजी या युनिलीवर में से कोई भी थैंक्यू के आमंत्रण को स्वीकार करता है, तो वे एक साथ मिलकर नया इतिहास रच सकते हैं और लाखों मिलियन कन्ज़्यूमर डाॅलर्स को गरीबी उन्मूलन के लिए खर्च किया जा सकता है।

पीएण्डजी एवं युनिलीवर को “I’m in” कहने और थैंक्यू के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित कर वे गरीबी उन्मूलन में योगदान दे सकते हैं। थैंक्यू के साथ जुड़ने और इसे सपोर्ट करने के लिए लोग सोशल मीडिया चैनलों का उपयोग कर सकते हैंः

ऽ कैप्शन “I’m in, are you?” के साथ फोटो पोस्ट करें या कैंपेन सोशल टाइटल शेयर करें।
ऽ @proctergamble और @unilever को टैग करें।
ऽ हैशटैग #thankyoutotheworld
ऽ इसे आगे बढ़ाने के लिए थैंक्यू का वीडियो शेयर करें।

अभियान के अंत में थैंक्यू ने पीएण्डजी और युनिलीवर के साथ वर्चुअल मीटिंग्स का आयोजन किया। 5 नवम्बर को थैंक्यू, न्यूयाॅर्क सिटी के टाईम्स स्कवेयर में दुनिया के सबसे बड़े बिलबोर्ड्स में से एक पर which company is “in” का ऐलान करेगा।

थैंक्यू के लाॅन्च अभियान का विषय है “No Small Plan” लाखों कन्ज़्यूमर डाॅलर्स का उपयोग कर गरीबी उन्मूलन में योगदान देना अपने आप में एक इतिहास की तरह है जिसे निश्चित रूप से छोटी योजना नहीं कहा जा सकता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related