दुनिया का पहला ‘फ़िजिटल’ प्लेटफ़ॉर्म

प्रेस रिलीज़दुनिया का पहला 'फ़िजिटल' प्लेटफ़ॉर्म

Date:

चेन्नई, 12 मई, 2022: अपनी कला की खूबसूरती और बारीकियों के लिए मशहूर ब्रांड, वुम्मिडी बंगारू ज्वैलर्स ने अपने डिजाइनों के लिए वर्चुअल एवं ऑग्मेन्टेड रियलिटी (VR/AR) एसेट्स विकसित करने के उद्देश्य से दुनिया के पहले ‘फ़िजिटल‘ प्लेटफ़ॉर्म, Akshaya.io के साथ साझेदारी की है। VBJ के लिए अपने बेहतरीन एवं बेहद खास आभूषणों तथा ऑरिजिनल डिज़ाइनों को गैर–परिवर्तनीय टोकन (NFTs) के रूप में प्रदर्शित करने और ट्रेडिंग करने के लिए Akshaya.io द्वारा एक मेटावर्स स्टोर भी विकसित किया जाएगा।

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, श्री गणेश राजू, CEO, Akshaya.io, ने कहा, “वेब 3.0 इंटरनेट की उपयोगिता को उस स्तर तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मेटावर्स और NFT जैसे नए और चर्चित शब्द डिजिटल स्पेक्ट्रम से उभर कर सामने आ रहे हैं, जो पीढ़ी–दर–पीढ़ी उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। वुम्मिडी बंगारू ज्वैलर्स जैसे दिग्गज ब्रांड के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है, और हम एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म तैयार करेंगे जो VBJ को दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख ब्रांडों के बराबर ले आएगा। यह मॉडल VBJ के ग्राहकों को बेहद खूबसूरत एवं खास आभूषणों के साथ–साथ डिज़ाइन के डिजिटल अधिकारों का स्वामित्व हासिल करने में सक्षम बनाएगा। VBJ मेटावर्स प्लेटफ़ॉर्म खरीदारी का ऐसा अनुभव प्रदान करेगा जैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ है, साथ ही यह इस क्षेत्र में कारोबार के तरीके को भी पूरी तरह बदल देगा।

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए श्री वुम्मिडी अमरेंद्र, मैनेजिंग पार्टनर, वुम्मिडी बंगारू ज्वैलर्स, ने कहा, “इंटरनेट हर दिन खुद को बदल रहा है, और इसके साथ ही हर दिन एक नई खोज इंसानों की ज़िंदगी का हिस्सा बन रही है! VBJ को दुनिया के पहले ‘फ़िजिटल‘ प्लेटफ़ॉर्म, Akshaya.io के साथ इस गठबंधन पर गौरव का अनुभव हो रहा है, जिसके संस्थापक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के शुरुआती चरण के एडेप्टर रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता से मुझे पूरा यकीन हो गया है कि, हम साथ मिलकर एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म तैयार करेंगे जो हमारे समझदार ग्राहकों को बेमिसाल अनुभव प्रदान करेगा। इस साझेदारी से हमें डिजिटल संपत्ति बनाने में मदद मिलेगी जो हमारे डिज़ाइनों को अमर बना देंगे, साथ ही इससे हमारे ग्राहकों को भी NFTs के रूप में जीवन भर के लिए अपने पसंदीदा डिज़ाइनों का मालिकाना हक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।”

आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऑग्मेन्टेड रियलिटी (AR), वर्चुअल रियलिटी (VR), मशीन लर्निंग (ML), तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बात हो रही है, और ऐसे समय में मेटावर्स असली दुनिया की हूबहू नकल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेटावर्स को एक सिम्युलेटेड डिजिटल माहौल के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें ब्लॉकचेन के साथ पहले बताए गए सभी टूल्स का उपयोग किया जाता है। नए जमाने में डिजिटल के विस्तार ने कई नए एसेट्स बनाए हैं और उनके साथ ट्रेडिंग करने के लिए रास्ते तैयार किए हैं। गैर–परिवर्तनीय टोकन (NFTs) भी डिजिटल एसेट्स हैं, जिसका उपयोग करके कोई भी व्यक्ति उत्पादों का व्यापार कर सकता है, जिसमें केवल–ऑनलाइन एसेट्स भी शामिल हैं। NFT ब्लॉकचेन पर स्टोर की जाने वाली डेटा की एक इकाई है जिसकी परस्पर अदला–बदली नहीं की जा सकती है, और इसे बेचा या ट्रेडिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। मेटावर्स, NFT तथा दूसरे अत्याधुनिक टूल्स के साथ मिलकर बना वेब 3.0 बड़ा बदलाव लाने वाला है, जिसे दुनिया ने अनुभव करना शुरू कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related