इंदौर : एमजी मोटर ने संयुक्त सशक्तिकरण के माध्यम से वंचित समुदायों की मदद करने के स्थायी और अभिनव प्रयासों को निरंतर सम्मानित करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत किया है। एमजी चेंजमेकर पहल ने अब अपने चौथे सीजन में डॉ. जनक पालटा मैकगिलिगन को सम्मानित और पुरस्कृत किया है। वह पद्मश्री से सम्मानित एक समाज सेविका हैं और जिमी मैकगिलिगन सेंटर की संस्थापक और निदेशक हैं। उन्हें स्थायी सामुदायिक विकास के लिये यह सम्मान दिया गया है। जनक पालटा स्थायी जीवनयापन और महिलाओं के सशक्तिकरण को साकार करने के लिये बखूबी जानी जाती हैं।

डॉ. जनक पलटा, एक पंजाबी परिवार में पैदा हुईं और उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमफिल किया, साथ ही स्थायी सामुदायिक विकास में डॉक्टरेट किया। उन्हें ‘दीदी’ के नाम से भी जाना जाता है। वह पिछले 33 सालों से स्थायी जीवनयापन और हजारों ग्रामीण, आदिवासी और हर उम्र की शहरी वंचित लड़कियों, महिलाओं और पुरुषों के सशक्तिकरण की हिमायत करती आ रही हैं। जनक सोलर कुकिंग की सक्रिय पैरोकार हैं और पर्यावरण एवं सशक्तिकरण की दिशा में कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से जुटी हुई हैं। वे और उनके दिवंगत पति ने स्थायी जीवनयापन के लिये सोलर कुकिंग को आगे बढ़ाया और वंचित ग्रामीण तथा आदिवासी महिलाओं को उपलब्ध कराना शुरू किया। जनक ने ग्रामीण महिलाओं के लिये एक विकास संस्था भी शुरू की थी, जिसका नाम है ‘बारली’। इसका अर्थ है मुख्य स्तंभ जोकि घर को मजबूती से थामे रखता है, क्योंकि उनका मानना है कि महिलाएं समाज का मुख्य स्तंभ होती हैं। उनकी संस्था समाज के हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा, उनका यह सेंटर सौर सेल और पवनचक्कियों के माध्यम से सनवादिया गांव को बिजली भी उपलब्ध कराता है। जनक ने छत पर एक बड़े आकार के सौर पैनल के साथ एक ईको-फ्रेंडली घर भी बनाया है। इसके साथ ही, जनक लोगों को प्राकृतिक रंग बनाना भी सिखाती हैं, जिसका इस्तेमाल होली के त्योहार में किया जा सकता है। साथ ही वे कैंसर रोगियों के बीच जागरूकता फैलाने का काम भी कर रही हैं।
एमजी चेंजमेकर एक सामुदायिक पहल है जोकि उन दृढ़-संकल्पित और साहसी महिलाओं को सम्मानित और पुरस्कृत करता है, जो नवाचारों के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिये हर मुश्किल का सामना करती हैं। इस साल, एमजी चेंजमेकर्स के सीजन 4 में खासतौर से स्थायित्व पर जोर दिया गया है और हम सबके लिये एक सकारात्मक समाज के निर्माण में एमजी की अथक प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है।

