दीदी मां ऋतंबरा को मिला “बृज श्री”

प्रेस रिलीज़दीदी मां ऋतंबरा को मिला “बृज श्री”

Date:


दीदी मां ऋतंबरा को मिला “बृज श्री”

आगरा , ताजनगरी आगरा की बीती शाम बृज के सितारों के नाम रही। मौका था होटल क्लार्क शिराज में इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज क्षेत्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बृज रत्न अवार्ड’ के भव्य समारोह के पांचवें संस्करण का । जिसमें उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल सीधे राजभवन से वर्चुअल माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य, संगीत, फैशन, मॉडलिंग आदि प्रमुख क्षेत्रों की 12 शख्सियतों सम्मान से अलंकृत किया।  

समारोह में वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहीं मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविख्यात साध्वी ऋतम्भरा जी को ‘बृजश्री’ सम्मान से विभूषित किया। इनके अलावा 11 शख्सियतों को ‘बृज रत्न अवार्ड’ प्रदान किया गया। यह अवार्ड महामहिम राज्यपाल द्वारा अवार्ड प्राप्त कर रही विभूतियों के नामों की उद्घोषणा के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रदान किये किए।

दीदी मां ऋतंबरा को मिला “बृज श्री”

उससे पूर्व कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्धाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड समारोह आयोजन समिति के चेयरमैन  किशोर खन्ना, एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, शारदा यूनिवर्सिटी के वाईस चेयरमैन वाईके गुप्ता, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह भगौर, एडवाइजरी बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।  

बृज की धरती ने दी हैं इस देश को अनगिनत विभूतियां : राज्यपाल
बृज रत्न अवार्ड के मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि बृज  मंडल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि यह अनगिनत विभूतियों की धरती हैं। जिनमें फिल्म लेखिका  डा. अचला नागर, हाॅकी खिलाड़ी जगवीर सिंह, कवि सोम ठाकुर जैसे दिग्गज शामिल जन्मे हैं। मुझे मालूम हुआ है कि ब्रज रत्न अवार्ड से इनको भी अंलंकृत किया जा चुका है। ये प्रतिभाएं निश्चित रूप से बृज ही नहीं समूचे प्रदेश और देश के लिए धरोहर हैं। इन सभी का कृतित्व ही है कि बृज का यह समारोह मेरे मन को यहां खींच लाया। इस अवार्ड के बारे में मैंने कई बार सुना, समझा और जाना। मेरा मानना है कि किसी भी संस्कृति का संरक्षण या उसका संवर्द्धन भी किसी राष्ट्र सेवा से कम नहीं है, बल्कि यह अपनी जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने जैसा है। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं, जो आज इस सम्मान से विभूषित हुए।

..बृज श्री सम्मान के मौके पर बोली दीदी मां साध्वी ऋतंभरा
दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने इस मौके पर सम्वोधित करते हुए कहा कि प्रेम प्यार के हीरे मोती दोनों हाथ लुटाऊँ जिसका पकड़ो हाथ साथियो उसका साथ निभाओ कौन यहां दो बार मरा है कौन अमर है बोलो ? सच्चाई के लिए मौत से हंसकर टकरा जाओ, सूरज का रथ देख रहा है साथी राह तुम्हारी, इस धरती पर नई रौशनी नया सबेरा लाओ, इतना सा है सार ज्ञान का गाँठ बाँध लो इसको, बात नहीं बनती बातों से करके कुछ दिखलाओ, हमारा बिचार हमारे कर्म में उतरे, हमारा कर्म सुकर्म हो जाए और हमारा सुकर्म सफल हो जाए और वो फल मां भारती के चरणों में अर्पित हो जाए, यही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरूस्कार है में सबको नमस्कार करती हूँ और जो आपने मुझे इज़्ज़त दी है और सम्मान दिया है उसको में अपने गुरुदेव के चरणों में समर्पित करती हूँ।

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने किया समारोह का प्रभावशाली संचालन
समारोह का मुख्य आकर्षण फिल्म अभिनेता अमन वर्मा भी रहे जिन्होंने आयोजन का प्रभावशाली संचालन किया। वहीं इस दौरान इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक बृजेश शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट, सयुक्त सचिव डॉ. रामनरेश शर्मा, रावी इवेंटस के निदेशक मनीष अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

बृजश्री सम्मान दीदी मां साध्वी ऋतंभरा
विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू और वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका दीदी मां साध्वी ऋतंभरा को बृज श्री सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में उनकी उपस्थिति ने भक्ति भाव की धरा प्रवाहित कर दी हर व्यक्ति इस मौके पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए आतुर दिखा।  

बृज की इन विभूतियों को मिला बृज रत्न अवॉर्ड
• पद्मश्री संत श्री रमेश बाबामहाराज, विश्वविख्यात गौ सेवक
• पद्मश्री प्रो. डा. उषा यादव, वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार
• विजय सिंह चौहान, अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी, आयरन मैन ऑफ़ एशिया
• रवि टंडन, भारतीय फिल्म निर्माता एवं निर्देशक
• रमेश गोयल, फिल्म अभिनेता
• डा. एम .सी. गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक
• रीना सिंह, पूर्व कप्तान, इंडियन नेशनल कार्फ बाल टीम
• बरखा कौल, सुपर माडल, म्यूजिशियन व सेलेब्रिटी डीजे
• रश्मि शर्मा मिश्रा, विख्यात नृत्यांगना
• राशिद खान, म्यूजिक कंपोजर एवं म्यूजिक डायरेक्टर
• पवन आगरी, साहित्यकार एवं कवि

मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस दौरान इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के शकुन बंसल,  राजेश मंगल, असलम के सैफी, मुकुल जैन, राममोहन कपूर, साइंटिफिक पैथोलाजी चेयरमैन डा. अशोक शर्मा, पीके अरोरा, एसके तोमर,डिसेंट हास्पिटैलिटी के राम कुमार शर्मा, सचिन सारस्वत, विनीत बवानियां, आशीष मिश्रा, जेडी शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, डा. महेश चन्द्र धाकड़, संजीव नेहरू, सुमन सुराना आदि मुख्य रूप से रहे मौजूद ।

सम्मानित विभूतियों की हुई लघु फिल्म प्रदर्शित
समारोह में सभी 12 विभूतियों की गौरवगाथा को वृत्तचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे सभी लोग इन विभूतियों के गरिमामय जीवन गाथा से अवगत हुए। जिनका निर्देशन फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा ने किया व पटकथा लेखन में आदर्श नंदन गुप्त की अहम भूमिका रही।

“ब्रज का साहित्य भी बहुत प्रभावशाली है, यह हमें आध्यात्म, कला और संस्कृति से जोड़ता है। ब्रज भाषा में भी अन्य सभी प्रांतीय भाषाओं के मुकाबले अधिक मिठास है। इस सबके संरक्षण की आवश्यकता है। इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन का यह समारोह भी इस के संरक्षण में एक प्रमुख कदम है।”
– पद्मश्री प्रो. डा. उषा यादव, वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार

“बृजभूमि और लल्लूराम सरीखी फिल्मों ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी थी। उसके बाद बृज भाषा की फिल्मों पर गंभीर प्रयास नहीं किया गया। इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा जलाई इस मशाल से ब्रजभाषा की फिल्मों के लिए भी एक नई चेतना फिल्म जगत के लोगों में आनी चाहिए।”
– रमेश गोयल, फिल्म अभिनेता 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...