Airtel बना उत्तर प्रदेश (पश्चिम) का सर्वश्रेष्ठ मोबाइल नेटवर्क

प्रेस रिलीज़Airtel बना उत्तर प्रदेश (पश्चिम) का सर्वश्रेष्ठ मोबाइल नेटवर्क

Date:

एयरटेल को ओपनसिग्नल द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वॉयस ऐप, डाउनलोड और अपलोड स्पीड अनुभव के लिए सम्मानित किया गया

मेरठ, 12 अक्टूबर 2022: देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल को ओपनसिग्नल द्वारा वीडियो स्ट्रीमिंग, गेम्स, वॉयस ऐप्स और डाउनलोड और अपलोड स्पीड के लिए उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क के रूप में सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में एयरटेल के उपभोक्ता वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम प्ले, ओवर-द-टॉप (ओटीटी), वॉयस सेवाओं के लिए बेहतरीन गति का आनंद ले रहे हैं, जिसके चलते एयरटेल को डाउनलोड और अपलोड स्पीड अनुभव के लिए उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क के रूप में सम्मानित किया गया है।

ओपनसिग्नल इंडिपेंडेंट इनसाइट व् डेटा प्रदान करने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी है जो वायरलेस और इंटरनेट

ऑपरेटर्स द्वारा प्रदान किए जाने वाले नेटवर्क अनुभव और बाजार के प्रदर्शन को इन्टीग्रेट कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। ओपनसिग्नल में अपने “इंडिया मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट”में, एयरटेल को वीडियो एक्सपीरियंस, गेम एक्सपीरियंस और वॉयस ऐप एक्सपीरियंस श्रेणियों में विजेता घोषित किया है।

ओपनसिग्नल का यह निष्कर्ष पूरे भारत में लाखों हैंडसेट के डेटा विश्लेषण पर आधारित है। वर्तमान में स्मार्टफोन

उपयोगकर्ता ज्यादातार समय अपने फोन व्यतीत करते हैं, ऐसे में एक बेहतर डेटा अनुभव एयरटेल के सभी ग्राहकों की पहली पसंद है।

भारत के अग्रणी मोबाइल नेटवर्क के रूप में एयरटेल उत्तर प्रदेश (पश्चिम) पूरी तरह से डिजिटल इंडिया के लिए

बनाए गए अपने नेटवर्क की उत्कृष्टता के लिए इस सम्मान को प्राप्त कर बेहद रोमांचित है।

ओपनसिग्नल अवार्ड्स – भारत: मोबाइल नेटवर्क अनुभव रिपोर्ट 1 जून, 2022 – 29 अगस्त, 2022 की अवधि के

दौरान दर्ज किए गए मोबाइल मापदंडों के एक स्वतंत्र विश्लेषण पर आधारित है। © 2022 ओपन सिग्नल लिमिटेड।

अधिक जानकारी के लिए https://www.opensignal.com/reports/2022/10/india/mobile-network-experience पर लॉग ऑन करें।

एयरटेल भविष्य के लिए तैयार उन्नत नेटवर्क बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश कर रही है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक सहज और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मोबाइल ब्रॉडबैंड अनुभव प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक नेटवर्क प्रौद्योगिकियों और सॉफ्टवेयर समाधानों को अपनाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...