Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव का आज हो सकता है शंखनाद, 50 फीसद वोट भाजपा के पास

नेशनलPresidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव का आज हो सकता है शंखनाद, 50...

Date:

नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति चुनाव 2022 शंखनाद का समय आ गया। चुनाव आयोग आज दोपहर बाद तारीख और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आगामी 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। आयोग ने इसके लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होगी। राष्ट्रपति चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया आगामी 24 जुलाई से पहले पूरी होनी है। राष्ट्रपति चुनाव-2017 का मतदान 17 जुलाई को हुआ था। इसके बाद मतगणना 20 जुलाई 2017 को हुई थी। उस समय 50 प्रतिशत वोट राजग के पास थे। इसी के साथ क्षेत्रीय दलों में अधिकांश का समर्थन भी मिला था। इस बार कुछ क्षेत्रीय दलों की मदद से एनडीए फिर से अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने की तैयारी कर रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद तस्वीर साफ होगी।

Also Read  : Hate Speech वाले संत ने अगले प्रधानमंत्री को लेकर संतों को दी चेतावनी, लिखा पत्र

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा होता है। इसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के चुने सदस्य वोट डालते हैं। इनमें लोकसभा व राज्यसभा के मनोनीत सदस्य और विधान परिषद सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया है। बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 230 सांसद वर्तमान में हैं। जबकि जून और जुलाई में 57 सीटों और खाली हो रही है। हालांकि इनमें 41 सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। बची सीटों पर 10 जून को मतदान होगा। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं। 543 सदस्यों वाली लोस में वर्तमान में 540 सांसद हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related