Site icon Buziness Bytes Hindi

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान- 18 जुलाई को होगा चुनाव, 21 जुलाई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया। आयोग के अनुसार, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए अधिसूचना आगामी 15 जून से जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तिथि 29 जून तय की है। नामांकन पत्रों की जांच की निर्धारित तारीख 30 जून है। दो जुलाई तक प्रत्याशी अपना नामांकन  वापस ले सकेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। जिसके नतीजे तीन दिन बाद 21 जुलाई को आएंगे।

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

निर्वाचन आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून है जबकि मतदान 18 जुलाई और नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि पैसा या लालच देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ आयोग ने ये भी कहा कि चुनाव के दौरान कोई राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते।

Also read: कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती

 निर्वाचन आयोग ने कहा कि वोट देने के लिए विशेष इंक वाला पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाताओं को एक, दो, तीन लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी। पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द माना जायेगा। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 रास सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।  वहीं, 543 सदस्यों वाली लोस में 540 सांसद हैं। जबकि तीन सीटें खाली हैं। इन तीन खाली सीटों  पर चुनाव प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की सभी खाली सीटों पर सदस्यों का चयन हो जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में चुने गए सदस्य भी वोट डालेंगे।   

Exit mobile version