Site icon Buziness Bytes Hindi

President In Vrindavan: महामहिम कोविंद ने परिवार संग किए बाँके बिहारी के दर्शन,राज्यपाल और सीएम रहे मौजूद

मथुरा। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने परिवार के साथ एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। राष्ट्रपति कोविंद के वृंदावन पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिवादन किया। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सरकारी वाहन से भगवान बांके बिहारी मंदिर के लिए परिवार के साथ रवाना हुए। राष्ट्रपति ने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर बिहारी जी का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति अपने परिजनों के साथ करीब आधा घंटे मंदिर के भीतर रूके रहे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर अर्शिवाद लिया। 

Read also: योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की

सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ एक दिवसीय दौरे पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से वृंदावन पहुंचे। राष्ट्रपति के स्वागत को पहले से ही वृंदावन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस दौरान और भाजपा के विधायकगण और अन्य हस्तिया भी मौजूद रही। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आज सुबह से ही बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

Read also: केरल भारत के सांस्कृतिक और सामंजस्यकारी स्वरूप को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करता है: रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांके बिहारी मंदिर 10:15 बजे पर पहुंचे और बांके बिहारी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रपति आधा घंटे बांके बिहारी मंदिर परिसन में रूके। बांके बिहारी मंदिर में पूजा के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर को रवाना हो गए। कृष्णा कुटीर पहुंचने पर राष्ट्रपति ने निराश्रित माताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। माताओं ने राष्ट्रपति को अपने हस्त निर्मित वस्तुओं को भेंट किया। विधवा माताओं से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति सीधे हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद कार्यकाल पूरा होने से पहले दूसरी बार भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आए।

Exit mobile version