ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव आज TMC में शामिल हो गई। अभिषेक बनर्जी जोकि ममता बनर्जी के भतीजे हैं व डेरेक ओ ब्रायन ने सुष्मिता देव को पार्टी की सदस्यता दिलाई ।
सुष्मिता देव ने आज ही सोनिया गांधी को पत्र के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। इससे पहले सुष्मिता देव ने पार्टी के whatsapp group को भी छोड़ दिया था, यही नहीं Twitter पर भी bio change कर पूर्व पार्टी कर लिया था।
सिद्धू ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया
सुष्मिता देव 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट से असम की सिल्चर सीट से चुनाव लड़कर सांसद बनीं थीं। इसके बाद इन्होने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का कार्यभार भी संभाला ।असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद सुष्मिता देव का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है।
कांग्रेस की सीएम से गोवा हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच केंद्र स्थापित करने की मांग
इस्तीफा देने से पहले सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी का Whatsapp Group भी छोड़ दिया था। वहीं उन्होंने ट्विटर से अपना बायो भी हटा लिया। उन्होंने खुद को कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता के रुप मे बताया है। सुष्मिता भी उन Politician मे से एक हैं, जिनका Twitter account राहुल गांधी के साथ suspend कर दिया गया है।
कार्ति चिदंबरम व कपिल सिब्बल ने कहा पार्टी को एक बार फिर मंथन की जरुरत है, सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में फिर से बुजुर्ग बनाम युवा युध्द शुरू हो सकता है। एक तरफ जँहा युवा नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि पार्टी को मंथन करना होगा तो वहीं कपिल सिब्बल ने भी इस मामले में ट्वीट किया और कहा है कि युवा नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं और आरोप बुजुर्ग नेताओं पर लग रहे हैं।

