Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रेसिडेंट कोविंद दो महीने बाद फिर यूपी में, कई शहर का दौरा कर रचेंगे इतिहास


प्रेसिडेंट कोविंद दो महीने बाद फिर यूपी में, कई शहर का दौरा कर रचेंगे इतिहास

लखनऊ। देश के महामहिम दो महीने के बाद एक बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार उनका दौरा काफी बिजी रहले वाला है और सिलसिलेवार कार्यक्रमों से भरपूर है। प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद 26 से 29 अगस्त तक यूपी के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह राजधानी लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जायेंगे। प्रेसिडेंट हाऊस के बयान में यह जानकारी दी गई है। वास्तव में प्रेसिडेंट इस बार यूपी के कई शहरों का दौरा कर जिन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे वह अपने आप में इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

प्रेसिडेंट हाऊस के बयान के मुताबिक, प्रेसिडेंट अपनी अयोध्या विजिट के दौरान श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा करेंगे। प्रेसिडेंट 26 अगस्त को लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे।

27 अगस्त को राजधानी में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. संपूर्णानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में एक सभागार का उद्घाटन करेंगे।

Read also: यूपी की योगी सरकार ने 28 लाख कर्मियों के लिए 11 फीसदी मंहगाई भत्ता मंजूर की

प्रेसिडेंट कोविंद का 27 अगस्त को ही लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। कहा गया है कि प्रेसिडेंट 28 अगस्त को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की नींव रखेंगे और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

प्रेसिडेंट हाऊस के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति 29 अगस्त को ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या जाएंगे, यहां वह यूपी सरकार के कल्चरल व टूरिज़्म डिपार्टमेंट की तमाम परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं में तुलसी स्मारक भवन का जीर्णोद्धार और नगर बस स्टैंड एवं अयोध्या धाम का डेवलेपमेंट शामिल है।

मालूम हो इससे पहले प्रेसिडेंट बीती 25 जून को यूपी पहुंच कर 29 जून को दिल्ली रवाना हुए थे, लेकिन उस वक्त उन्होंने केवल कानपुर और लखनऊ के चुनिंदा कार्यक्रमों ही शिरकत थी। इस बार उनके दौरे भी कई शहरों में हैं और कार्यक्रम भी बहुतेरे।

Read also: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही यूपी सरकार

Exit mobile version