रसोई Bytes : इन वेज स्नैक्स को एयर फ्रायर से करे तैयार

रसोई Bytesरसोई Bytes : इन वेज स्नैक्स को एयर फ्रायर से करे तैयार

Date:

जब शाम का समय होता है तो कुछ अच्छा खाने का मन करता है. लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि शाम के नाश्ते के समय हम ऑयली, तले हुए और अनहेल्दी फूड की ओर ही भागते हैं। ऐसे में भले ही आपका टेस्ट अच्छा हो जाये , लेकिन इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप टेस्ट के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। इसके लिए एयर फ्रायर का उपयोग करना सबसे अच्छा विचार है।

कई लोग नॉनवेज खाने की चीजें बनाने के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं, वहीं इसकी मदद से कई स्वादिष्ट शाकाहारी स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं. एयर फ्रायर में शाकाहारी स्नैक्स बनाने से आपका समय और मेहनत दोनों बचती है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे वेज स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से एयर फ्रायर में बना सकते हैं-

एयर-फ्राइड वेजी स्प्रिंग रोल बनाएं

अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ बेहद स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो वेजी स्प्रिंग रोल्स को एयर फ्रायर में बनाएं. इसके लिए आप स्प्रिंग रोल रैपर में बारीक कटी सब्जियों जैसे पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च का मिश्रण भरें। इसके अतिरिक्त, सोया सॉस या अपनी पसंद का कोई अन्य सॉस डालें।

बनाएं एयर-फ्राइड स्टफ मशरूम

अगर आपको मशरूम खाना पसंद है तो आप इससे स्वादिष्ट स्नैक भी बना सकते हैं. – सबसे पहले मशरूम के डंठल हटा दें. फिर उनमें ब्रेडक्रंब, जड़ी-बूटियों और अपने पसंदीदा सीज़निंग का मिश्रण भरें। – अब मशरूम के नरम होने और स्टफिंग के क्रिस्पी होने तक एयर फ्राई करें.

बनाएं एयर-फ्राइड चने

चने बहुत हेल्दी होते हैं और आप इसे स्नैक्स के तौर पर बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले डिब्बाबंद चने लें और उन्हें छानकर धो लें. – अब इनमें जैतून का तेल, नमक और अपनी पसंद के मसाले जैसे जीरा, या लहसुन पाउडर आदि मिलाएं. – इसके बाद इन्हें क्रिस्पी होने तक एयर फ्राई करें.

एयर-फ्राइड शकरकंद फ्राई बनाएं

अगर आप हर बार आलू फ्राई खाकर बोर हो गए हैं और अब कुछ और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो आप शकरकंद फ्राई करके भी परोस सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले शकरकंद को पतली स्ट्रिप्स में काट लें. – अब इन पर थोड़ा सा तेल, नमक और अपनी पसंद के मसाले डालें. इन्हें क्रिस्पी होने तक एयर फ्राई करें.

बनाएं एयर-फ्राइड पकौड़े

मानसून के मौसम में अक्सर पकौड़े खाने की इच्छा होती है, लेकिन अक्सर हम घर पर डीप-फ्राइड पकौड़े बनाते हैं, जो काफी अनहेल्दी होते हैं। इसके लिए बेसन के घोल में ही पकौड़े बनाएं और इन्हें पकाने के लिए पैन की जगह एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें. यकीन मानिए सिर्फ एक चम्मच तेल से आपका काम हो जाएगा।

तो अब आप भी शाम के नाश्ते में तला-भुना खाना छोड़ दें और एयर फ्रायर की मदद से ये स्वादिष्ट वेज स्नैक्स बनाकर इसका लुत्फ उठाएं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related