फेस सीरम चेहरे के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन बहुत से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते क्योंकि ये बाजार में महंगे दाम में मिलता है | लेकिन क्या आप जानते है की आप इसको घर पर ही तैयार कर सकती है वो भी बिकुल आसान तरीके से, तो चलिए जानते है कैसे
इन सामग्री की आपको जरूरत पड़ेगी : 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बड़े चम्मच गुलाब जल, 2 कैप्सूल विटामिन ई
इस तरह करें तैयार :
— एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छे से मिलाएं ( अगर एलोवेरा जेल ताजा हो तो और भी अच्छी बात है )
— अब इसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल मिला लीजिए
— बस हो गया आपका फेस सीरम तैयार , एक बोतल में उसको रखें
Read also: भारत में एक दिन में कोरोना मरीज़ों का नया रिकॉर्ड, 3,46,786 नए केस, 2624 मौतें
इस्तेमाल इस तरह से करें :
आप इस फेस सीरम को दिन में दो बार चेहरे पर लगाए। पहले चेहरे को धोकर साफ करें उसके बाद सीरम को अच्छे से लगाएं। चेहरे की मसाज करें और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो ले |

