Site icon Buziness Bytes Hindi

Pregnancy Travel Tips: प्रेगनेंसी में सफर करते समय रखे इन बातों का ख्याल!

लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Travel Tips – गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है, थोड़ी सी चूक से  शिशु पर असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको कही यात्रा करनी पड़ जाए तो कुछ खास बाते है जिन्हे आपको ध्यान में रखना चाहिए, वैसे बता दे गर्भावस्था के समय  महिलाओं को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन फिर भी अगर कही जाना पड़ जाए तो इन बातो का ध्यान जरूर रखे। 

Read also: Solo Travel Tips: सोलो ट्रिप के लिए इन बातो का रखें खास ख्याल!

प्रेगनेंसी के दौरान किस से यात्रा करने वाली है इस बारे में डॉक्टर से बात कर सलाह लेना सही रहेगा। डॉक्टर आपको सलाह देंगे की आपको ट्रेन, बस या अन्य किसी वाहन से यात्रा करनी चाहिए या नहीं। 

यात्रा के दौरान कोशिश करे की आप भारी सामान न उठाए, जितना हो सके उतना ही लगेज अपने साथ ले जाएं। इसके अलावा, सामान को झुक कर नहीं उठाएं और व्हील्स के सहारे भी न खींचें।

सफर में घर के बने खाने की चीजों को पैक करें, साथ ही बाहर का खाने से परहेज करें। आप थकान को दूर करने के लिए  छाछ, नारियल पानी और पानी पीती रहें।

सफर में आरामदायक कपड़े पहनकर ही जाए और साथ ही ऐसी ही कपड़े पैक करे। इसके अलावा, हील्स न पहने बल्कि फ्लैट या जूते सही रहेंगे। 

Read also: असम के खूबसूरत जंगलो में देखने को मिलते है Golden Langur, अपने देखा क्या?

 रोड ट्रिप पर जा रही हैं तो सुरक्षित जगह पर कार से उतरकर कुछ देर टहल लें। साथ ही अपने साथ थ कुशन जरूर रखें कमर दर्द होने पर ये आपकी मदद करेगा।

Exit mobile version