Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रेगनेंसी में स्टाइलिश दिखना है तो फॉलो करे ये टिप्स


प्रेगनेंसी में स्टाइलिश दिखना है तो फॉलो करे ये टिप्स

 प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए  कई स्पेशल आउटफिट्स मार्केट में उपलब्ध हैं।  जिनमे स्टाइल और कम्फर्ट दोनों शामिल है। आज हम आपको ऐसे ही स्टाइलिंग टिप्स दे रहे हैं, जो प्रेगनेंसी में आपके काम आएंगे-

मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, फैब्रिक हमेशा ऐसा चुनें, जो त्वचा पर आरामदायक हो और जिससे त्वचा खुलकर सांस ले पाए। गर्मियों में कॉटन या लिनेन से बनी प्रेग्नेंसी ड्रेस सबसे अच्छी रहती हैं। वहीं, ठंडे मौसम में मुलायम ऊनी और ब्लैंडेड फैब्रिक से बने कपड़ों में आप ज्यादा आरामदायक और सहज महसूस करेंगी। 

Image by Free-Photos from Pixabay 

इस बात का ध्यान रखें कि आप जो फैब्रिक पहन रही हैं, वह थोड़ा स्ट्रेचेबल भी हो। जैसे कि सिंगल जर्सी, लाइक्रा और स्पेंडेक्स से बने कपड़े पहनने में आरामदायक तो होते ही हैं, साथ ही आपके शरीर के आकार के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं, जिससे आप देखने में ज्यादा फिट और आकर्षक लगेंगी। 

इस अवस्था में जरूरत से ज्यादा कसे हुए या बेहद चुस्त कपड़े नहीं पहनें, क्योंकि इससे आपको घबराहट हो सकती है और ये देखने में भी अटपटे से लगते हैं।  खुली बाजुओं वाली ए लाइन व एम्पायर कट वाली ड्रेसेज गर्भवती महिलाओं पर बहुत आकर्षक लगती हैं, क्योंकि इसमें शरीर का बढ़ता आकार भी आसानी से छिप जाता है. 

प्रेगनेंसी के दौरान लेयरिंग की मदद से आप अपने आपको ज्यादा स्टाइलिश दिखा सकती हैं। जैसे, वन पीस ड्रेस के साथ एक हल्का श्रग, केप या स्मार्ट फिट जैकेट आपको कहीं ज्यादा फैशनेबल दिखाएगा। 

इस दौरान सही प्रकार के इनरवियर का चुनाव करना बहुत जरूरी है। बाजार में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मेटरनिटी वियर आसानी से उपलब्ध हैं। इन्हें पहनने से त्वचा पर निशान नहीं पड़ते। 

Exit mobile version