प्रयागराज को मिली राहत, मंगलवार को मिले 560 नये कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेशप्रयागराज को मिली राहत, मंगलवार को मिले 560 नये कोरोना संक्रमित

Date:


प्रयागराज को मिली राहत, मंगलवार को मिले 560 नये कोरोना संक्रमित

  • मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
  • जिले में 10101 हो गये कोरोना एक्टिव केस

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से जुझ रहे प्रयागराज को अब थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को जिले में 560 नये कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमण की रफ्तार में कमी आयी है। वहीं आज कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमी आयी है और मंगलवार को 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

मंगलवार को 560 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ प्रयागराज जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 72798 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 10101 हो गये हैं। आज 1893 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 61974 हो गया है। वहीं आज 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 723 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

घट रही है कोरोना संक्रमण की दर

प्रयागराज में कोरोना की संक्रमण दर दस दिन में घटकर लगभग आधी हो चुकी है। वहीं प्रयागराज में स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। संक्रमण दर में कमी और स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब भी प्रयागराज के निवासियों को संयम बरतने और कोविड गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है।

प्रयागराज जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ही ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है। अब जिले को ऑक्सीजन की आपूर्ति बोकारो से होती रहेगी। बोकारो से ऑक्सीजन लाने के लिए तीन टैंकर भी तय कर दिए गए हैं। रविवार को 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई थी और सोमवार को सोमवार को 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जिले में आने से राहत मिली है। बोकारो से लगातार ऑक्सीजन आने से पहले के मुकाबले अब स्थिति काफी नियंत्रण में आ गयी है और सभी को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन मिल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...