Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रयागराज 1290 नये कोरोना संक्रमित मिले, 15 की मौत


प्रयागराज 1290 नये कोरोना संक्रमित मिले, 15 की मौत

जिले में कोरोना 9273 हो गये एक्टिव केस
कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गयी 39694

प्रयागराज। सोमवार को प्रयागराज जिले में 1290 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 39694 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 9273 हो गये हैं। आज 265 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 29958 हो गया है। वहीं आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 463 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी )

प्रयागराज समेत तमाम जिलों में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों का असर रेल मंे सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ने लगा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में टिकट निरस्त कराने वालों की बढ़ी है और विभिन्न स्टेशनों से 8000 से ज्यादा टिकट निरस्त कराये गये हैं। निरस्त कराये गये रेल टिकटों में से अधिकांश टिकट टिकट मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली रूट की ओर जाने वाली ट्रेनों के हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग अपनी यात्रा रद करने या सार्वजनिक वाहनों की तुलना में निजी वाहनों में सफर करना अधिक सुरक्षित समझ रहे हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से से मुकदमों की सिर्फ वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था शुरू हो गयी है। विचाराधीन मुकदमों की संख्या को देखते हुए अदालतों की संख्या घटाई या बढाई जा सकेगी। पहले से दाखिल मुकदमे अदालतों में सुनवाई के लिए पेश होगे। अधिवक्ता, वादकारी व अधिवक्ता लिपिकों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

संगम नगरी में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते जिले के अस्पतालों में बेड की भी कमी होती जा रही है। लोग कोरोना मरीजों को लेकर इधर से उधर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग हल्के और बिना लक्षणों वाले मरीजों के लिये अलग से अस्पताल की व्यवस्था भी शुरू कर चुका है मगर कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे वह भी कम ही पड़ रहे हैं।

Exit mobile version