प्रवीण गर्ग को मिला मीडिया प्रभार, भाजपा लखनऊ महानगर वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी

उत्तर प्रदेशप्रवीण गर्ग को मिला मीडिया प्रभार, भाजपा लखनऊ महानगर वार्ड अध्यक्षों की...

Date:


प्रवीण गर्ग को मिला मीडिया प्रभार, भाजपा लखनऊ महानगर वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा की संस्तुति से लखनऊ महानगर पदाधिकारी एवं वार्ड अध्यक्ष घोषित किए।

भाजपा लखनऊ महानगर में प्रवीण गर्ग को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रवीण गर्ग 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर सक्रिय रहते हुए पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं

भाजपा संगठन की आरंभिक इकाई बूथ अध्यक्ष से शुरुआत करते हुए पोलिंग प्रभारी सेक्टर संयोजक ,सेक्टर प्रभारी और महानगर संयोजक जैसे विभिन्न पदों पर सक्रिय योगदान प्रदान करते रहे है।

लॉकडाउन के दौरान भी अपने स्वास्थ्य की चिंता ना करते हुए महानगर के विभिन्न वार्डों में रक्षा मंत्री जी द्वारा उपलब्ध कराई गई राशन सामग्री का वितरण , विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरते हुए सभी को को भोजन पैकेट व अन्य आवश्यक वस्तुएं का वितरण करना व प्रवासी मजदूरों हेतु नगर निगम से संपर्क कर उनको राशन उपलब्ध कराना व सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 90 से अधिक दिनों तक निरंतर कम्युनिटी किचन के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंदों को प्रतिदिन खाना उपलब्ध कराना व क्षेत्र में निरंतर सैनिटाइजेशन कराते हुए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करते हुए पार्टी की विचारधाराओं के अनुरूप कार्य किया है। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष व शीर्ष नेतृत्व द्वारा मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related