Site icon Buziness Bytes Hindi

रायबरेली के शराबकांड पर प्रसपा ने किया विरोध


रायबरेली के शराबकांड पर प्रसपा ने किया विरोध

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महानगर अध्‍यक्ष मुर्तजा अली ने राज्‍य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्‍होंने कहा, रायबरेली जिले के पहाड़पुर गांव में 24 जनवरी को शराब पीने के कारण 12 लोगों की मौत हो जाती है और 30 लोग गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं, उसके बाद शराब की दुकान बंद करके दुकान मालिक फरार हो जाता है। सरकार ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी कोतवाल चौकी इंचार्ज समेत नौ लोगों को निलंबित कर दिया है। लेकिन, सरकार हर बार शराब से जब सामूहिक मौतें होती हैं तो इसी तरह की कार्रवाई करती है, उसके बाद फिर प्रशासन सो जाता है।

Read also: शिवपाल की पार्टी प्रसपा के नेताओं ने अखिलेश को हराने का लिया प्रण, जानिये क्यों हैं नाराज

फिर जब इस तरह की कोई बड़ी घटना होती है तो फिर सामने आकर कुछ अधिकारियों को निलंबित करके फिर या फिर अपने काम में लग जाता है, जबकि इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। राज्य सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए शराब को बंद करने का कानून बनाना चाहिए, जिससे दोबारा समाज में इस तरह की घटना ना हों और निर्दोष लोगों का घर उजड़ने से बच सके। शराबबंदी संघर्ष समिति लगातार राज्य सरकार से शराबबंदी की मांग कर रहा है। शराबबंदी संघर्ष समिति जिन परिवारों के लोगों की मृत्यु हुई है, उनके लोगों के लिए उचित मुआवजे का भी ऐलान करने की मांग करता है।

Exit mobile version