भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस में निर्वाचित

इंटरनेशनलभारतीय मूल की प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस में निर्वाचित

Date:


भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस में निर्वाचित

वाशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं। चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है।

CAA कानून की आलोचक रही हैं प्रमिला
अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक गिने गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले। जयपाल भारत की जम्मू-कश्मीर पर नीति और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की आलोचक रही हैं। वर्ष 2016 मे वह पहली भारतीय मूल (Indian Origin) की महिला थीं जो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुईं।

राजा कृष्णमूर्ति भी निर्वाचित
डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति के बाद जयपाल दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें मंगलवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। भारतीय मूल के दो और प्रत्याशी एमी बेरा और रो खन्ना भी कांग्रेस के लिए कैलिफोर्निया निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि निर्वतमान हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में भारतीय मूल के चार सदस्य हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...