Site icon Buziness Bytes Hindi

प्राची देसाई को भी मिला था बड़ी फिल्म के लिए कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर


प्राची देसाई को भी मिला था बड़ी फिल्म के लिए कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर

मीटू अभियान से पहले भी बॉलीवुड में कास्टिंग काउस की घटनाओं को लेकर कई बार खुलासा किया गया है। हाल ही में अभिनेत्री प्राची देसाई ने भी अपना अनुभव शेयर किया है। प्राची देसाई ने कहा है कि एक बड़ी फिल्म के निर्देशक ने उन्हें फोन कर कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था। जबकि वह ऐसा करने के लिए इंकार कर चुकी थी। इसके बावजूद निर्देशक ने उन्हें ऐसा करने के लिए दोबारा कॉल किया था।

साल 2006 में टीवी सीरियल ‘कसम से’ डेब्यू करने वालीं प्राची देसाई ने साल 2008 में फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलिवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो वन्स ऑपन अ टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन, लाइफ पार्टनर, अजहर जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था जिसके लिए मुझे निर्देशक ने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो डायरेक्टर ने मुझे फोन करके दोबारा इस बात के लिए राजी करने की कोशिश की..”

प्राची देसाई ने महसूस किया है कि बॉलीवुड में भ्रष्टाचार भी है और नेपोटिज्म भी। अभिनेत्री ने कहा है कि वह इस बात से खुश हैं ओटीटी आ गया है क्योंकि इससे सभी कलाकारों को बहुत मौका मिल रहा है।

Exit mobile version