Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रभास-सैफ स्टारर ‘आदिपुरुष’ की रिलीज़ डेट घोषित


प्रभास-सैफ स्टारर ‘आदिपुरुष’ की रिलीज़ डेट घोषित

‘बाहुबली’ प्रभास की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ अपनी खबरों को लेकर चर्चा में है। कभी अपनी लीड कास्ट को लेकर तो कभी अपनी लागत को लेकर। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। एक्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।

प्रभास ने बताया कि फिल्म 11-8-2022 यानी 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने होगी। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है और इसके लिए कई बड़े स्टार्स को साइन किया गया है। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान का नाम कन्फर्म है लेकिन अभी तक फिल्म की लीड फीमेल कास्ट (मां सीता) को लेकर कोई भी नाम फाइनल नहीं हुआ है।

फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है। जहां फिल्म में भगवान राम के लिए साउथ सुपरस्टार प्रभास को फाइनल किया गया है, वहीं फिल्म में रावण के रोल के लिए सैफ अली खान के नाम पर मुहर लगाई गई है। सैफ अली खान ने फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वारियर’ में अपने नेगिटिव किरदार से लोगों का दिल जीता था। इसलिए मेकर्स उन्हें ही रावण के रोल में देखना चाह रहे थे। वहीं फीमेल लीड के लिए दीपिका पहली पसंद थीं लेकिन उनके नाम पर अभी कोई मुहर नहीं लगी है।

Exit mobile version