‘राधे श्याम’ होगा प्रभास और पूजा की नई फिल्म का टाइटल

बॉलीवुड‘राधे श्याम’ होगा प्रभास और पूजा की नई फिल्म का टाइटल

Date:


‘राधे श्याम’ होगा प्रभास और पूजा की नई फिल्म का टाइटल

‘बाहुबली’ और ‘साहो’ की सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। काफी लंबे समय से फैंस इस फिल्म के टाइटल का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल अब सामने आ गया है।

राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी रही प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म का टाइटल ‘राधे श्याम’ बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ने इस टाइटल को लेकर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले फिल्म के ‘प्रभास 20’ और ‘जान’ जैसे कई टाइटल्स सामने आए थे। मीडिया रिपोर्किट्स के मुताबिकफिल्म का नाम ‘ओ डियर’ भी हो सकता है। मेकर्स इन दिनों दोनों टाइटल्स पर विचार कर रहे हैं।

प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे है। इस फिल्म में मिथुन निगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म पूजा और प्रभास के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म इस साल 16 अक्टूबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जॉर्जिया में की गई है।

प्रभास आखिरी बार फिल्म ‘साहो’ में नजर आए थे। इसी फिल्म से प्रभास ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई दी थीं। दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री की फिल्म में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं पूजा हेगड़े आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में पूजा के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख और कृति सेनन जैसे कई कलाकार मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...