Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut SSP Transfer : मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर,रोहित सिंह सजवान नए कप्तान

मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन ने आज शनिवार को प्रदेश के 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये। इनमें मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी शामिल हैं। मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया है। उनके स्थान पर बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाकर भेजा गया है।

वहीं सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर का नया डीआईजी बनाया है। आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शासन ने उप-महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति कर सहारनपुर रेंज का नया डीआईजी बनाया  है। सहारनपुर में तैनात आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आईजी कारागार मुख्यालय लखनऊ के पद पर भेजा है। मेरठ एसएसपी रहते हुए प्रभाकर चौधरी ने कई अच्छे काम किये। इस कारण वो अपने ही विभाग में कुछ लोगों के लिए परेशानी बन गए। मेरठ पुलिस विभाग को भ्रस्टाचार से मुक्त करने के मामले में प्रभाकर चौधरी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने पुलिस महकमे को रिश्वत से मुक्त करने के लिए एक वाट्सअप नंबर भी जारी किया। इसका जनता को बहुत लाभ मिला और कई रिश्वतखोर पुलिस अफसर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सस्पेंड किये या उनको लाइन भेज दिया।

अभी कुछ दिन पहले ही थाने में जमे पेशकारो को भी उन्होंने तबादले की हवा खिलवाई थी। इतना ही नहीं थाने में कई सालों से जमे कंप्यूटर ऑपरेटर का भी तबादला कर दिया था। वहीं ये भी बताया जाता है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी बीजेपी के जनप्रतिनिधियों की भी इस बारे में कोई शिफारिश नहीं मान रहे थे। जिसके चलते वो इनके निशाने पर आ गए थे।

Exit mobile version