तकनीकी:- भारतीय बाजार में होंडा की कारों का एक अलग की ट्रेंड है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं और मार्केट में इसकी एक अलग वैल्यू है। वही अब होंडा ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा का खयाल करते हुए बेस्ट माइलेज वाली होंडा की नई कार मार्केट में लॉन्च करदी है। होंडा की इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बेहतरीन फीचर्स से लैस है।
असल मे होंडा ने मार्केट में Honda City e:HEV को लॉन्च किया है। इस कार में ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। वही यह लोगो की सुविधा के अनुकूल बनाई गई है। इस कार की बुकिंग पहले से ही आरम्भ की जा चुकी है। लोग तेजी से कार को अपने घर लाने के लिए इसकी बुकिंग कर रहे हैं।
इस कार के अगर हम फीचर्स की बात करें तो इसमे Atkinson Cycle 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो इलेक्ट्रॉनिक मोटर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा अगर हम इस कार के माइलेज की बात करें तो यह
26.5 kmpl देती है और 1000km रेंज की प्रदान कर सकती है। इस कार में ग्राहकों को एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग एसिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, 6 एयरबैग, ORVM-माउंटेड लेन-वॉच कैमरा, मल्टी-एंगल रियर-व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TMPS), व्हीकल स्टेबिलिटी एसिस्ट, हिल-स्टार्ट एसिस्ट और ISOFIX-कंपेटिबल रियर सीट्स दी गई है। वर्तमान में इसकी एक्स शोरूम कीमत 19.49 रुपये है।
