Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan Power fail: पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल, राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर और कराची अंधेरे में

Pakistan power system fail

लाहौर। पड़ोसी देश पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल हो गया है। जिसके चलते पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे शहरों में अंधेरा है। बिजली मंत्री खुर्रम दस्तगीर के अनुसार नेशनल ग्रिड के दक्षिण में बड़े वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ है। इसके बाद व्यापक प्रभाव के कारण बिजली उत्पादन इकाइयां बंद हो गईं हैं।


मोमबत्ती और लालटेन से चलाना पड़ रहा काम

देर रात तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों को मोमबत्ती और लालटेन से काम चलाना पड़ रहा है। घरों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। पीएम शरीफ ने बिजली संकट पर ऊर्जामंत्री से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पावर खत्म होने के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को पहचान करने को कहा है।


अस्पताल से कारखाने और अन्य उद्योग प्रभावित

पाक में बिजली संकट से अस्पताल, कारखाने, कपड़ा उद्योग समेत कई क्षेत्रों को प्रभावित है। कपड़ा कारोबारियों ने शिकायत की है कि बिजली गुल होने के कारण अपना कारखाना बंद करना पड़ा है। बता दें पाकिस्तान बिजली का 60 फीसदी जीवाश्म ईंधन से हासिल करता है। 27 प्रतिशत बिजली हाइड्रोपावर और 10 प्रतिशत परमाणु और सौर ऊर्जा से पाता है। पाकिस्तान में बिजली नहीं होने के चलते स्कूल में छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। बच्चे अंधेरे में क्लासरूम में बैठे हैं।

Exit mobile version