Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में बिजली किल्लत से कई शहरों में ब्लैक आउट, इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं पर पड़ा असर

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अब बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बिजली कटौती और ​किल्लत के चलते कई शहरों में ब्लैक आउट हो गया है। वहीं इसका असर मोबाइल और इंटरनेट पर पड़ा है। प्रमुख शहरों कराची और इस्लामाबाद में तो दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद करने की चेतावनी दे दी है। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी बोर्ड ने ट्विट कर जानकारी दी है कि पाकिस्तान में दूरसंचार ऑपरेटरों ने देश में बिजली किल्लत के चलते कटौती के कारण मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद करने को कह दिया है। बता दें कि इस समय पाकिस्तान के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। देश में आर्थिक स्थितियां काफी जटिल हो गई हैं। इसी बीच अब बिजली में भारी कटौती के चलते समस्या में और बाधा हो रही है।

Read also: Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में रात 10 बजे के बाद शादी समारोहों में लगी रोक

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि देश इस समय लोड शेडिंग का सामना कर रहा है। पाक प्रधानमंत्री शरीफ ने देशवासियों को चेतावनी दी कि अब जुलाई में उन्हें लोड शेडिंग जैसी भयंकर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जरूरी तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गठबंधन सरकार सौदे को संभव बनाने की कोशिश में है। कर रही थी। जून में पाकिस्तान का मासिक ईंधन तेल आयात चार वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंच गया। देश बिजली उत्पादन के लिए एलएनजी की किल्लत से जूझ रहा है। एलएनजी की खरीद के लिए पाकिस्तान संघर्ष कर रहा है।

Read also: Pak Economic Crisis: आर्थिक संकट में फँसते पाकिस्तान से झाड़ा सबने पल्ला, दिनों दिन गहरा रहा आर्थिक संकट

जून के महीने में प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए एक समझौते पर सहमती बनाने में पाकिस्तान विफल रहा था। जिसके बाद अब पाकिस्तान को  बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान पहले से व्यापक ब्लैकआउट झेल रहा है। पाकिस्तान सरकार ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रयास  में भी जुटी है। बिजली की कमी को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों के काम के घंटों में कटौती की के साथ ही कराची सहित शहरों में कारखानों,शॉपिंग मॉल को जल्दी बंद करने का आदेश दिया गया है।

Exit mobile version