आज हम आपको एक ऐसे ही खाने के बारे में बताते हैं, जो आप बच्चों के लिए बना सकते हैं और यकीन मानिए बच्चे भी इसे खूब पसंद कर सकते हैं।
पोटैटो पॉकेट्स
आपको पोटैटो पॉकेट्स बनाने के लिए सबसे पहले तीन से चार आलू चाहिए। इन आलू को आपको उबाल लेना है। इसके बाद आपको एक प्याज चाहिए, जिसे आपको काट लेना है।
इसके बाद आपको चाहिए घी या फिर बटर, तेल, आधा कप मैदा, काली मिर्ची पाउडर, नमक और पानी। इन सब चीजों की मदद से टेस्टी और हेल्दी पोटैटो पॉकेट्स बनाए जा सकते हैं।

इसे बनाना कैसे है
सबसे पहले आपको एक बर्तन में घी या फिर बटर डालकर इसे हल्का गर्म करना है और फिर इसमें प्याज डालकर तब तक भूनना है, जब तक कि ये सुनहरे रंग का न हो जाए।
फिर इसे गैस से नीचे निकालकर इसमें उबले आलू को भी अच्छे से मिला लें और साथ में काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर इन सबको अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपको एक अलग बर्तन में मैदा डालना है और इसमें तेल और नमक डालना है।
इसके बाद इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से गूंथ ले, जैसे आप आटा गूंथते हैं। जब आप इसे गूंथ लें तो फिर इसे थोड़ी देर छोड़ दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए। इसे सेट होने में 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है और इसके बाद ये बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
इसके बाद आपको आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें आलू भरना है और फिर इनके किनारों को अच्छे से मोड़ लेना है, ताकि आलू बाहर न निकले। इसके बाद आपको बेकिंग ट्रे पर मक्खन या फिर घी लगाना है और फिर प्रीहीट अवन में सुनहरा होने तक इन्हें बेक करना है।
आपके पोटैटो पॉकेट्स तैयार हैं और आप इसे लाल या हरी चट्टनी के साथ अपने बच्चों को दे सकते हैं

