Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी: शहरों के चौराहों पर लगेंगे महिलाओं और बच्चियों का यौन शोषण करने वालों के पोस्टर


यूपी: शहरों के चौराहों पर लगेंगे महिलाओं और बच्चियों का यौन शोषण करने वालों के पोस्टर

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार अब नागरिकता कानून के विरोध में दंगा करने वालों आरोपियों के लगे पोस्टर के तर्ज पर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वालों के पोस्टर लगाएगी .

महिला पुलिस कर्मियों के हांथो मिलेगी सजा
सरकार द्वारा जारी किए आदेश के अनुसार, प्रदेश के अंदर महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़ खानी, दुर्व्यवहार या यौन अपराध करने वाले सभी आरोपियों उत्तर प्रदेश के सभी शहरों के चौराहों पर लगाया जाएगा. इसी के साथ यह सब अपराध करने वाले सभी आरोपियों को महिला पुलिस कर्मियों के हांथो सजा दिलवाई जाएगी.

दुराचारियों को सामने लाना मकसद
सरकार ने अपने लिए इस निर्णय पर कहा कि, “समाज को महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध करने और यौन शोषण करने वाले लोगों की जानकरी होनी चाहिए. सरकार का मुख्य मकसद ऐसे दुराचारियों को लोगों के सामने लाना है.”

एंटी रोमियों स्क्वायड ने किया अच्छा काम
राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाएं गए एंटी रोमियों स्क्वायड की तारीफ करते हुए कहा, “प्रदेश भर में एंटी रोमियों स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है. महिलाओं पर अपराध करने वालों को इसने कमर तोड़ दी है. उसी के तर्ज पर अब पूरा पुलिस फाॅर्स काम करेगी.”

Exit mobile version