Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी को लेकर घमासान

Posters against Akhilesh Yadav put up in Lucknow

न्यूज़ डेस्क – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सवाल किया गया है:

“पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेंगे?”

ये पोस्टर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश की तरफ से लगाए गए हैं। इसमें अखिलेश यादव को लेकर ‘धिक्कार है’ जैसे तीखे शब्द भी लिखे गए हैं।

क्यों मचा है बवाल?

दरअसल, अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
कुछ दिन पहले डिंपल यादव ने एक मस्जिद का दौरा किया था। वहां का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके पहनावे को लेकर मौलाना ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

मौलाना ने कहा था –

“मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक फोटो है जो शर्मिंदा कर देगी। एक महिला मुस्लिम पहनावे में थीं और दूसरी थीं डिंपल यादव… उनकी [अशोभनीय टिप्पणी]…”

बीजेपी ने जताई नाराज़गी

इस बयान पर भाजपा ने जोरदार विरोध जताया।
सोमवार को संसद परिसर में एनडीए के सांसदों ने मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका सवाल था –

“अखिलेश यादव इस बयान पर चुप क्यों हैं?”

विवाद बढ़ने पर मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौलाना ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार डिंपल यादव को लेकर दिया गया बयान काफी ज्यादा विवादास्पद माना जा रहा है।

Exit mobile version