रिश्तों को खास बनाएगा डाक विभाग

मेरठ रीजनरिश्तों को खास बनाएगा डाक विभाग

Date:


रिश्तों को खास बनाएगा डाक विभाग

  • दुल्हा-दुल्हन, भाई-बहन के विभाग को देखते हुए जारी की माय स्टैम्प योजना
  • छूट के साथ योजना लागू

मेरठ। रिश्तों काे खास बनाने के लिए डाक विभाग ने माॅय स्टैम्प योजना का नया वर्जन जारी किया है. इसके तहत अब सिंगल की जगह दो लोगों की फोटो एक स्टैम्प पर लगाई जा सकेगी. शादी, इंगेजमेंट पाटी , बर्थडे व अन्य त्योहारों को खास बनाने के िलए इस योजना का लागू किया गया है.

ये होगा फायदा
मॉय स्टैम्प योजना के तहत इस स्किम के अंर्तगत शादी – ब्याह के डाक द्वारा भेजने वाले कार्ड पर दूल्हा दुल्हन की फोटो लगवाकर स्टैम्प तैयार करवाई जा सकती है. इसके अलावा छोटे बच्चों के, कपल्स के, भाई-बहन, दोस्तों की फोटो एक साथ स्टैम्प पर लगाई जा सकती है.

मिलेगा डिस्कॉउंट
डाक विभाग की ओर से जारी अपडेटेड योजना के प्रित लोगाें को आकिर्षक करने के िलहाज से इस पर डिस्कॉउंट की घोषणा भी गई है. इसके तहत 10 टिकट पर 10 प्रितशत और 20 टिकट पर 25 प्रितशत की छूट दी जाएगी. एक स्टैम्प की कीमत 5 रूपये हैं. डाक विभाग के अिधकािरयों का कहना है िक यादों को संजो कर रखने का ये बेहद शानदार तरीका है. इसके अलावा अगर किसी को कलेक्शन का शौक है तो वह भी इस योजना के तहत लाभ ले सकता है. हालांकि इसके लिए शर्त है की जीवित व्यिक्त का ही टिकट मॉय स्टैम्प के तहत जारी किया जाएगा.

इनका है कहना
माय स्टैम्प के तहत कपल योजना इस बार लागू की गई है. खासतौर से शादी के लिए इसे लागू किया गया है. सभी डाकघर में ये उपलब्ध है.
रतन सिंह , डिप्टी पोस्ट मास्टर, शहर घंटाघर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related