Site icon Buziness Bytes Hindi

पोस्टल बैलेट मामले से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल,कांग्रेस मुखर तो भाजपा बैंकफुट पर


पोस्टल बैलेट मामले से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल,कांग्रेस मुखर तो भाजपा बैंकफुट पर

देहरादून। प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) को लेकर मतदान समाप्त हो गया है। मतदान के बाद एक तरफ जहां 10 मार्च को मतगणना की तैयारी की जा रही है वहीं दूसरी ओर पोस्टल बैलेट (Postal ballet) को लेकर वायरल हुए वीडियो 9Viral video) को लेकर उत्तराख्ंड की राजनीति में भूचाल आ गया है। प्रदेश की सियासत में पोस्टल बैलेट मसला तूल पकड़ने लगा है। सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) जहां इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रही है वहीं कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टी इसको लेकर तूल पकड़ रही है। मामला निर्वाचन आयोग (Election commission) पहुंच चुका है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Congress leader Harish Rawat) ने इस पोस्टल बैलेट के इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि इस वीडियो में कुछ लोग एक ही पार्टी को वोट देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read also- उत्तराखंड में दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक 15,940 लोगों ने पोस्टल बैलेट के जरिये किया मतदान

आरोप है कि पोस्टल बैलेट के वोटरों के वोट एक ही युवक द्वारा इस विडियो में दिखाई दे रहे है। कांग्रेस का आरोप है कि पोस्टल बैलेट के वोट के जरिए बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में अपनी शिकायत निर्वाचन आयोग को दर्ज कराई है। मामले को निर्वाचन आयोग ने पहले ही संज्ञान में लिया हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग से मिला और अपनी लिखित शिकायत दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सौजन्या के अनुसार कांग्रेस की शिकायत के साथ ही पेन ड्राइव में एक वीडियो दिया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। इस पूरे मामले में निर्वाचन आयोग ने भी अपने स्तर से जांच शुरू की है। वहीं भाजपा का कहना है कि उसका इस पूरे मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।

Exit mobile version