Site icon Buziness Bytes Hindi

वैक्सिंग की वजह से हो गए हैं रैशेज तो इन टिप्स को अपनाएं


वैक्सिंग की वजह से हो गए हैं रैशेज तो इन टिप्स को अपनाएं

वैक्सिंग के बाद कई सारी लड़कियों की त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। हालांकि ये रैशेज 24 घंटे बाद या एक दो दिन में अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन कई बार इसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। त्वचा में वैक्सिंग की वजह से होने वाले रैशेज को ठीक करने के लिए कुछ टिप्स काम आ सकते हैं। 

वैक्सिंग के बाद अगर रैशेज हो गए हैं त्वचा पर तो आइस पैक या फिर ठंडे पानी में कपड़े को डुबोकर उससे रैशेज वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाएं। 15 मिनट तक ऐसा करने से त्वचा की लालिमा खत्म हो जाती है और रैशेज भी चले जाते हैं। 

Image Source: Google

आप चाहे तो त्वचा पर हुए रैशेज पर माइल्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे जलन कम होगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी। 

 वैक्सिंग के बाद जिस जगह पर रैशेज हो गए हैं या त्वचा लाल पड़ गई है। वहां पर एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक और राहत मिलती है।

वैक्सिंग से पहले माइल्ड स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा पर रैशेज के चांस कम हो जाएंगे। 

Exit mobile version