फिर से होगा गुरविंदर के शव का पोस्टमार्टम

उत्तर प्रदेशफिर से होगा गुरविंदर के शव का पोस्टमार्टम

Date:


फिर से होगा गुरविंदर के शव का पोस्टमार्टम

  • परिवारजनों ने लगाया था पीएम रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप

बहराइच। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले किसान गुरविंदर के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंे गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाया था। बहराइच के किसान गुरविंदर की पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया जबकि परिवार का कहना है कि गुरविंदर की मौत गोली लगने के कारण हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी न किये जाने का आरोप भी लगाया था।

Read also: लखीमपुर खीरी में किसानों के मामलों की कानूनी लड़ाई लड़ेगी बसपा

गुरविंदर के परिवारजनों का मानना है कि गुलविंदर की मृत्यु गोली लगने से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गुलविंदर की मौत दम घुटने के कारण हुई है। गुरविंदर के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है और उनका परिवार उनके शव का पोस्टमार्टम किसी दूसरे राज्य में कराये जाने की मांग कर रहा था। अब प्रशासन ने गुरविंदर के परिवार की बात मान ली है और गुरविंदर के शव का पोस्टमार्टम एक बार फिर से कराने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि इस बार पोस्टमार्टम दिल्ली और लखनऊ के डॉक्टर करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार गुरविंदर का शव ले जाने के लिये एंबुलेंस उनके घर पहुंच चुकी है।

मगर गुरविंदर के परिवार वाले भाकियू नेता राकेश टिकैत का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया कि राकेश टिकैत बहराइच के लिये रवाना हो चुके हैं। उनकी गुरविंदर के परिवार से बात होने के बाद ही पोस्टमार्टम दोबारा कराने को लेकर निर्णय लिया जायेगा।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा: किसान के परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

इस प्रकरण ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। मृतक गुलविंदर के घर के पास धरने पर बैठी पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं का गुलविंदर के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले की सीमाएं सील कर दी गयी हैं। गुलविंदर के घर के पास काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...