Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा से गठबंधन की हैं संभावनाः राजभर


भाजपा से गठबंधन की हैं संभावनाः राजभर

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, हमारे मुद्दों के साथ होने वाली पार्टी से करेंगे गठबंधन

लखनऊ। राजनीति में संभावनाएं बनी रहती हैं। जो भी राजनीतिक दल हमारे मुद्दों से सहमत होगा सुभासपा उससे गठबंधन करेगी। भाजपा से भी गठबंधन हो सकता है बशर्ते वह हमारे मुद्दों पर साथ निभाने के लिये तैयार हो।

निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को मऊ के हलधरपुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा की रैली में सभी दल शामिल होंगे। वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक को संबोधित कर उन्हें एकजुट किया जायेगा। 27 अक्टूबर को पार्टी का 19वां स्थापना दिवस भी है। इस रैली में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने वाले सभी दल एक साथ मंच पर होंगे।

मऊ की रैली में वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक को संबोधित करने जा रहे राजभर ने बताया कि इस रैली में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान किया जाएगा।

लखीमपुर खीरी हिंसा से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा : स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा से गठबंधन के सवाल पर राजभर ने कहा कि राजनीति में संभावनाएं बनी रहती हैं। भागीदारी संकल्प मोर्चा प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी, मुफ्त शिक्षा, न्याय समिति रिपोर्ट की सिफारिश लागू करने की मांग करता हैै। जो भी पार्टी हमें इन मुद्दों पर समर्थन देगी हम उसके साथ गठबंधन करेंगे। भाजपा अगर हम मुद्दों पर हमारा समर्थन करती है तो उनका भी स्वागत होगा।

भागीदारी संकल्प मोर्चा का समर्थन यदि भाजपा को मिला तो आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग का वोट बैंक पार्टी के पाले में आने की संभावनाएं बन जायेंगी। सूत्रों की माने तो भाजपा और भागीदारी संकल्प मोर्चा के बीच मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। 27 अक्टूबर को मऊ में भाजपा से गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है।

Exit mobile version