सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली जनता के साथ मज़ाक़ है: राहुल गाँधी

फीचर्डसकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली जनता के साथ मज़ाक़ है: राहुल गाँधी

Date:


सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली जनता के साथ मज़ाक़ है: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: कोविड को लेकर सरकार के खिलाफ राहुल गाँधी का आक्रामक रवैया जारी है. बीजेपी द्वारा सकारात्मक बातों पर जोर देने की कवायद को लेकर राहुल गांधी ने ने ट्वीट किया है कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मज़ाक़ है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं.

राहुल का ट्वीट
राहुल ने कहा कि रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है. राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है जहां दावा किया जा रहा है कि देश में सकात्मक का माहौल बनाने के लिए सरकार निगेटिव रिपोर्ट की संख्या ज्यादा दिखाएगी.

गुलाबी चश्मा
इससे पहले राहुल ने मोदी सरकार पर ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा था कि उनको अपने उस गुलाबी चश्मे को उतारना चाहिए जिससे ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नदियों में बहते शव, अस्पतालों में लंबी लाइनें , जीवन सुरक्षा का छीना हुआ हक़! प्रधानमंत्री, वो गुलाबी चश्में उतारिए जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं.”

Read also: देश में कोरोना संक्रमितों की मौतों का नया रिकॉर्ड, 4200 से ज़्यादा लोगों की मौत

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...