Site icon Buziness Bytes Hindi

रोमांटिक वेकेशन के लिए ये जगहें है परफेक्ट


रोमांटिक वेकेशन के लिए ये जगहें है परफेक्ट

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में कई रोमांटिक स्पॉट हैं, जहां जाकर रोमांटिक वेकेशन यादगार बना सकते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से अभी कहीं नहीं जा सकते, लेकिन जब सब ठीक हो जायेगा तब तो जा सकते है | इसलिए आज हम आपको कुछ रोमांटिक वेकेशन की जगहों के बारे में बताने जा रहे है –

वालपराई, तमिलनाडु

वालपराई तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में है , यह हिल स्टेशन रोमांटिक वेकेशन के लिए बेस्ट है | हिल स्टेशन पर घना जंगल है, जिसको देख आप बहुत खुश हो जाएंगे | बरसात के दिनों में तो यहां काफी लोग आते है | 

कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग को कॉफ़ी का शहर भी कहा जाता है ,  दक्षिण भारत की खूबसूरत शहरों में से एक है। रोमांटिक कपल्स के लिए यह जगह बिकुल सही है | जानकारों के मुताबिक  कूर्ग रोमांटिक वेकेशन के लिए दुनियाभर में सबसे उपयुक्त स्पॉट है।

डुआर्स, पश्चिम बंगाल

डुआर्स भी परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। ये शहर हिमालय की गोद में बसा है। पर्यटक डुआर्स एडवेंचर ट्रिप के लिए भी आते हैं। अगर रोमांटिक वेकेशन को यादगार बनाना चाहते है तो डुआर्स पर जरूर जाएं।

Read also: सोनाक्षी सिन्हा देशमुख के साथ हॉरर मूवी में करेंगी धमाका!

कौसानी, उत्तराखंड

बागेश्वर जिले में कसौनी गांव है, अल्मोड़ा जिले से महज 53 किलोमीटर दूर है। यहां आप नंदा देवी पर्वत की चोटी को देख सकते है | काफी संख्या में लोग कसौनी घूमने आते है | बता दे उत्तराखंड में और कई रोमांटिक स्पॉट हैं, जहां आप जा सकते है | 

Exit mobile version