सर्जरी के लिए अस्पताल गए पोप फ्रांसिस

इंटरनेशनलसर्जरी के लिए अस्पताल गए पोप फ्रांसिस

Date:


सर्जरी के लिए अस्पताल गए पोप फ्रांसिस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस बड़ी आंत के स्टेनोसिस की सर्जरी कराने के लिए रोम के अस्पताल गए हैं. वेटिकन ने रविवार को इसकी जानकारी दी. रविवार दोपहर की संक्षिप्त घोषणा में यह नहीं बताया गया था कि सर्जरी कब की जाएगी. हालांकि कि जानकारी में कहा गया कि सर्जरी के पूरी होने पर इसकी घोषणा की जाएगी.

इस घोषणा से तीन घंटे पहले फ्रांसिस ने ‘संडे ट्रेडिशन’ को ध्यान में रखते हुए सेंट पीटर स्क्वायर में जनता का उत्साहपूर्वक अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि वह हंगरी और स्लोवाकिया जाएंगे. एक हफ्ते पहले 84 साल के फ्रांसिस ने इसी ट्रेडिशन के तहत पोप के लिए विशेष प्रार्थना करने को कहा था, जो रोम के जेमेली पॉलीक्लिनिक में निर्धारित सर्जरी की ओर इशारा कर रहा था.

फ्रांसिस आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति हैं लेकिन युवावस्था के दौरान उनके फेफड़े का एक हिस्सा हटा दिया गया था. वो Sciatica से भी पीड़ित हैं और इसके चलते कभी-कभी उन्हें दर्द का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कई बार उन्हें अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़ते हैं. जेमेली के डॉक्टर इससे पहले कई कैथोलिक मरीजों की सर्जरी कर चुके हैं, जिसमें पोप जॉन पॉल द्वितीय शामिल हैं जिनके ट्यूमर का ऑपरेशन 1992 में किया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related